सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 15, 2020 6:33 pm IST

श्रीनगर, 15 सितंबर (भाषा) सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और गोला-बारूद बरामद किया।

श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई सूचना के आधार पर 14 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क जवानों ने हलचल होने पर संदिग्ध आतंकियों का पता लगाया और उनपर गोली चलाई। इस तरह समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।”

सेना ने कहा कि कार्रवाई स्थल से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में