अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 44 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 44 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 44 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: February 16, 2022 12:32 pm IST

ईटानगर, 16 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में 44 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,110 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 63,350 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक कोविड से 294 मरीजों की मौत हो चुकी है और 466 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश गोला

गोला


लेखक के बारे में