असम: डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Ads

असम: डेढ़ करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 04:28 PM IST

गुवाहाटी, 24 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि नलबाड़ी जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साबुन के 16 डिब्बों में छिपाकर रखी गई 211.5 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद करने के लिए नलबाड़ी पुलिस को बधाई। इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एक और खेप हमारे समुदायों में जहर घोलने से पहले ही पकड़ ली गई… सावधान… असम पुलिस की नजर है।’’

भाषा

सिम्मी सुरेश

सुरेश