असम: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, छह घायल

Ads

असम: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, छह घायल

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 08:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

गुवाहाटी, 13 अप्रैल (भाषा) असम के होजाई जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक एसयूवी फिसलकर रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में एसयूवी सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा भेलोगुड़ी के पास हुआ, जहां गुवाहाटी से आ रही एसयूवी का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराया। वाहन में सवार लोग दोबोका जा रहे थे जोकि दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश