हावड़ा, 22 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में एक रंगारंग रोडशो किया।
तृणमूल सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैरी रोड से शंकर मठ तक करीब दो किलोमीटर का सफर तय किया और हुगली नदी के पश्चिमी तट पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर एकत्र भीड़ का अभिवादन किया।
राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय ‘नबान्न’ से कुछ ही दूरी पर हुए इस रोडशो में लोग बैनर और तृणमूल के झंडे लिए हुए थे।
सड़क के दोनों ओर जमा भीड़ और साथ ही घरों की छतों व बालकनी से कुछ लोगों ने ममता का फूलों से स्वागत किया।
तृणमूल के उम्मीदवार और पार्टी सांसद प्रसून बनर्जी मुख्यमंत्री के साथ रोडशो में शामिल हुए।
प्रसून बनर्जी पूर्व में फुटबॉलर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के तहत हावड़ा की विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है।
पहला चरण के तहत मतदान बृहस्पतिवार को होगा। मतगणना चार मई को होगी।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश