बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ योजना को अधिसूचित किया

Ads

बंगाल सरकार ने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ योजना को अधिसूचित किया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:28 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:28 AM IST

कोलकाता, 19 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा’ वित्तीय सहायता योजना को मंगलवार को अधिसूचित कर दिया, जो मौजूदा ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह लेगी।

अधिसूचना के मुताबिक, अन्नपूर्णा योजना एक जून से लागू होगी और इसके तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसमें कहा गया है कि 25 से 60 साल के आयु वर्ग की वे महिलाएं, जो स्थायी सरकारी कर्मचारी या पेंशन भोगी नहीं हैं और आयकर का भुगतान नहीं करती हैं, इस वित्तीय सहायता को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

अधिसूचना के अनुसार, वित्तीय सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिये आधार कार्ड से जुड़े लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दी जाएगी।

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार