बेंगलुरु: वर्दी पर लगा कैमरा बंद रखने और पैसे वसूलने के आरोप में तीन यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

Ads

बेंगलुरु: वर्दी पर लगा कैमरा बंद रखने और पैसे वसूलने के आरोप में तीन यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:33 PM IST

बेंगलुरु, 31 मार्च (भाषा) बेंगलुरु के हाईग्राउंड्स ट्रैफिक थाने से संबद्ध तीन यातायात पुलिसकर्मियों को नियम उल्लंघन और अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर अपने वर्दी पर लगे कैमरे बंद रखे और वाहन चालकों से नियम उल्लंघन के नाम पर पैसे वसूले।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोई स्पष्ट यातायात उल्लंघन न होने के बावजूद उन्होंने वाहन चालकों से पैसे लिए।

इस संबंध में लोगों की कई शिकायतों के आधार पर जांच की गई, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात पश्चिम) ने एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो कांस्टेबल सहित तीन यातायात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

उन्हें उत्पीड़न, अनधिकृत वाहन जांच और जुर्माने के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायतें मिली थीं।

अधिकारियों ने कहा कि तीनों कर्मियों ने नियमों का पालन नहीं किया, जो प्रवर्तन के दौरान वर्दी पर लगे कैमरे को सक्रिय रखने का निर्देश देते हैं।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार