बेंगलुरु: महिला का शव बोरी में भरकर कचरा ट्रक में फेंका गया

बेंगलुरु: महिला का शव बोरी में भरकर कचरा ट्रक में फेंका गया

बेंगलुरु: महिला का शव बोरी में भरकर कचरा ट्रक में फेंका गया
Modified Date: June 29, 2025 / 08:09 pm IST
Published Date: June 29, 2025 8:09 pm IST

बेंगलुरु, 29 जून (भाषा) एक अज्ञात महिला का शव कथित तौर पर एक बोरी में भरकर कचरा ढोने वाले ट्रक में फेंका गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शव चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू पुलिस थाने की सीमा में मिला। मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव को बांधकर एक बोरी में भर दिया गया था तथा सम्भवतः शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच किसी समय उसे कचरा ट्रक में फेंक दिया गया था।

पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को संदेह है कि शव को ऑटो-रिक्शा में लाया गया होगा।

रविवार की सुबह कूड़ा फेंकने आए एक व्यक्ति को बोरी देखकर संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने तथा हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मौत गला घोंटने से हुई है, लेकिन वास्तविक कारण और यौन उत्पीड़न होने के आशंका की पुष्टि जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही होगी।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में