भिवानी : पेड़ के नीचे खाना खा रहे श्रमिकों बिजली गिरी, एक की मौत
भिवानी : पेड़ के नीचे खाना खा रहे श्रमिकों बिजली गिरी, एक की मौत
भिवानी (हरियाणा), 22 मार्च (भाषा) चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव में सोमवार दोपहर खेत में पेड़ के नीचे खाना खा रहे प्रवासी श्रमिकों पर बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि पैंतावास कलां गांव निवासी आजाद सिंह की खेत में चार प्रवासी श्रमिक मशीन से सरसों की कटाई कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे श्रमिक खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे तभी उनपर बिजली गिरी।
उन्होंने बताया कि आजाद सिंह ने चारों को तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिहार के दरभंगा जिला निवासी उदगार सदा (45) को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना में बिहार के दरभंगा जिला निवासी लक्ष्मण सदा (16), अरुण सदा (24) और विमलेश सदा (26) घायल हो गए। तीनों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
भाषा सं. अर्पणा
अर्पणा

Facebook


