Bihar Road Accident: भीषण हादसे में उजड़ गया परिवार, यात्रा से लौट रहे थे सभी… देखते ही देखते मच गई चीख पुकार

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident: भीषण हादसे में उजड़ गया परिवार, यात्रा से लौट रहे थे सभी… देखते ही देखते मच गई चीख पुकार

Bihar Road Accident/Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 5, 2026 / 01:45 pm IST
Published Date: July 5, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार SUV कंटेनर ट्रक से टकराई, महिला समेत 3 लोगों की मौत
  • हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, अस्पताल में इलाज जारी है
  • नोएडा से देवघर लौटते समय बिहिया थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

भोजपुर। Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। भोजपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देखते ही देखते मच गई चीख पुकार

Bihar Road Accident पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता के पास हुआ। यातायात पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) मनोज कुमार सुधांशु ने बताया कि नोएडा से झारखंड के देवघर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

एसयूवी में एक महिला सहित चार लोग थे सवार

Bihar Road Accident उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति का इलाज एक चिकित्सकीय संस्थान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन यहां पहुंच चुके हैं और शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सुधांशु ने बताया कि आरा के यातायात पुलिस थाने में अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एसयूवी में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी यात्रा के बाद देवघर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.