कोलकाता, 12 अगस्त (भाषा) अभिनेता से नेता बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रुद्रनील घोष को सूचना, संस्कृति और खेल एवं युवा मामलों संबंधी पश्चिम बंगाल विधानसभा की स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस समिति में सत्तारूढ़ भाजपा की विधायक शरबरी मुखर्जी, रूपा गांगुली, हिरन चटर्जी, पापिया अधिकारी, पवन कुमार सिंह, असीम सरकार, मानव गुहा, संतु पान, शुक्ला चटर्जी और सैकत पांजा शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक रतिन घोष, मुशर्रफ हुसैन, नयना बंद्योपाध्याय और संगीता राय भी इस समिति के सदस्यों में शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि स्थायी समिति अपने दायरे में आने वाले विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा करेगी और अपनी विधायी देखरेख की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी।
उन्होंने कहा कि घोष की नियुक्ति पश्चिम बंगाल में नयी सरकार के गठन के बाद विभिन्न विधानसभा स्थायी समितियों के पुनर्गठन के बीच हुई है।
भाषा खारी नरेश
नरेश