पीठासीन सभापति पाल की टिप्पणियां फिर लोकसभा की कार्यवाही से हटाई गईं

Ads

पीठासीन सभापति पाल की टिप्पणियां फिर लोकसभा की कार्यवाही से हटाई गईं

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 06:55 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल द्वारा पीठासीन सभापति के रूप में सदन की बैठक के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों को कार्यवाही से निकाल (एक्सपंज) दिया।

पाल ने विपक्ष के हंगामे के दौरान आसन के समीप खड़े समाजवादी पार्टी के सांसद छोटे लाल के संदर्भ में कुछ टिप्पणी की थी।

छोटे लाल उत्तर प्रदेश की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सदस्य हैं और लोक गायक भी हैं।

बीते पांच अगस्त को भी पाल की कुछ ऐसी टिप्पणियों को कार्यवाही से हटा दिया गया था जो उन्होंने पीठासीन सभापति के रूप में की थी।

उस समय पाल ने 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर रहे कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल और समाजवादी पार्टी (सपा) की रुचि वीरा के संबंध में कुछ टिप्पणियां की थीं।

आमतौर पर सदन के अध्यक्ष या पीठासीन सभापति की टिप्पणी को कार्यवाही से नहीं हटाया जाता है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव