Arpora Night Club Fire: देश छोड़कर फरार हुए 25 मौतों के जिम्मेदार!.. अरपोरा नाइट क्लब के दो मालिकों के खिलाफ ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ जारी, 6 अरेस्ट

Ads

Arpora Night Club Owners Update: इस बीच पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वर्षा शर्मा ने मंगलवार को पणजी में कहा कि गोवा पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों के एक अन्य समूह, अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला, जो एक ब्रिटिश नागरिक है, के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - December 9, 2025 / 06:55 AM IST,
    Updated On - December 10, 2025 / 07:33 AM IST

Arpora Night Club Owners Blue Notice || Image- ThePrint File

HIGHLIGHTS
  • लूथरा बंधु पर इंटरपोल ब्लू नोटिस
  • फुकेत भागने की आशंका जताई गई
  • नाइट क्लब कांड में छह गिरफ्तार

Arpora Night Club Owners Blue Notice: पणजी: इंटरपोल ने गोवा के एक नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ‘ब्लू नोटिस’ जारी किया है, ताकि उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सौरभ तथा गौरव देश छोड़कर भाग गए थे।

Goa Night Club Owners Interpol Blue Notice: दोनों लूथरा बंधुओ के फुकेत भागने की आशंका

गोवा पुलिस ने अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ जारी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क किया था। अधिकारियों ने बताया कि यह माना जा रहा है कि सौरभ तथा गौरव घटना के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग गये थे। पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Goa Night Club Fire Death Toll 25: जारी की गई मृतकों की सूची

मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं, जिनमें से चार दिल्ली से थे जबकि पांच घायलों का सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज जारी है। ‘इंटरपोल ब्लू नोटिस’ किसी आपराधिक जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है। सीबीआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ ‘ब्लू नोटिस’ जारी करने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया था। भगोड़ों को हिरासत में लेने के प्रावधान वाला ‘रेड नोटिस’ केवल आरोप पत्र दाखिल होने तथा वांछित व्यक्ति के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ही जारी किया जा सकता है।

Arpora Night Club Fire Arrests: अब तक छह गिरफ्तारियाँ

Arpora Night Club Owners Blue Notice: इस बीच पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वर्षा शर्मा ने मंगलवार को पणजी में कहा कि गोवा पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों के एक अन्य समूह, अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला, जो एक ब्रिटिश नागरिक है, के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है। गोवा सरकार के दो अधिकारियों को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों नाइट क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और भरत कोहली और दिल्ली से अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अजय जुटा दोनों लूथरा बंधुओ का करीबी बताया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. इंटरपोल ब्लू नोटिस क्यों जारी किया गया?

लूथरा बंधुओं के ठिकाने पता करने और जांच में आवश्यक अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए।

Q2. नाइट क्लब आग में कुल कितनी मौतें हुईं?

इस भीषण हादसे में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक सहित कुल 25 मौतें हुईं।

Q3. अब तक पुलिस कितने लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है?

पुलिस ने प्रबंधकों और संबंधित व्यक्तियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।