पूर्वी दिल्ली की नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Ads

पूर्वी दिल्ली की नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 10:27 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) पूर्वी दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को न्यू अशोक नगर इलाके में एक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि उसे कोंडली पुल के पास कोंडली नहर में शव पड़े होने के संबंध में सूचना मिली थी।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम आरआरटीएस मेट्रो लाइन के पास पहुंची और पूर्वी दिल्ली के रेस्क्यू बोट क्लब के गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है और उसने लाल टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी।

अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं पाए गए। पुलिस को कोई पहचान पत्र या पहचान का कोई विशेष निशान नहीं मिला है।”

अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के हिस्से के रूप में तस्वीरें लीं।

पुलिस ने बताया कि शव को एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कानून कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल

शीर्ष 5 समाचार