कृषि ​कानून पर पीएम मोदी की दो टूक, कहा— किसानों को एमएसपी पर और देश में कहीं भी उपज बेचने की होगी आजादी

Ads

कृषि ​कानून पर पीएम मोदी की दो टूक, कहा— किसानों को एमएसपी पर और देश में कहीं भी उपज बेचने की होगी आजादी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2020 / 12:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

देहरादून, 29 सितंबर (भाषा) विपक्ष पर किसानों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी, दोनों रहेगी।

महत्त्वाकांक्षी परियोजना ‘नमामि गंगे’ के तहत उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनि की रेती और बद्रीनाथ में सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) और गंगा संग्रहालय का नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला और कहा, ‘‘ जिन सामानों और उपकरणों की किसान पूजा करते हैं, उन्हें आग लगाकर ये लोग किसानों को अपमानित कर रहे हैं।’’

Read More: पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम शिवराज, अतिवृष्टि से हुए नुकसान और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश समेत कई विषयों पर करेंगे चर्चा

उन्होंने कहा कि बरसों तक ये लोग एमएसपी लागू करने की बात कहते रहे, लेकिन किया नहीं और जब उनकी सरकार ने ऐसा किया तो वे उस पर ही किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।

विपक्षी दलों का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ एमएसपी लागू करने का काम स्वामीनाथन आयोग की इच्छा के अनुसार हमारी सरकार ने किया। वे एमएसपी पर ही किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। देश में एमएसपी भी रहेगी और किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की आजादी भी रहेगी।’’

Read More: IG सरगुजा ने 2 टीआई को किया लाईन अटैच, 1 SI और 1 ASI को जिले के बाहर रवानगी, इस मामले में हुई कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यह आजादी कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इनकी काली कमाई का एक और जरिया समाप्त हो गया है और इसलिए इन्हें परेशानी है।

कृषि विधेयक पर केवल विरोध के लिए विरोध करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन विधेयकों के माध्यम से देश के किसानों को अनेक बंधनों से मुक्त किया गया है और अब देश का किसान कहीं पर भी किसी को भी अपनी उपज बेच सकता है।

Read More: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले- सुशांत सिंह मामले में CBI जांच का क्या हुआ? परिणामों का बेसब्री से कर रहा हूं इंतजार

मोदी ने कहा, ‘‘आज जब केंद्र सरकार किसानों को उनके अधिकार दे रही है तो भी वे विरोध पर उतर आए हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाजार में अपनी उपज नहीं बेच सके। ये चाहते हैं कि किसानों की गाडियां जब्त होती रहें, उनसे वसूली होती रहे, उनसे कम कीमत पर अनाज खरीदकर बिचौलिए मुनाफा कमाते रहें।’’

शीर्ष 5 समाचार