बीएसएफ ने अमृतसर में ड्रोन मार गिराया

Ads

बीएसएफ ने अमृतसर में ड्रोन मार गिराया

  •  
  • Publish Date - February 26, 2023 / 07:59 PM IST,
    Updated On - February 26, 2023 / 07:59 PM IST

अमृतसर, 26 फरवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को अमृतसर सेक्टर में सीमा पार से कथित तौर पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को रोका और मार गिराया।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने यहां जारी एक बयान में बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात 2.11 बजे अमृतसर (ग्रामीण) जिले के शाहजादा गांव के पास इलाके में पाकिस्तान से एक संदिग्ध ड्रोन के आने की आवाज सुनी।

उन्होंने बताया कि जवानों ने अभ्यास के मुताबिक ड्रोन को रोका और उस पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया।

बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान जवानों ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद किया। चीन द्वारा निर्मित “डीजेआई मैट्रिस” ड्रोन शाहजादा गांव के करीब धूस्सी बंध के पास पड़ा हुआ मिला।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश