Rajasthan Accident News : कोचिंग छात्र पर चढ़ा दिया कार का टायर! टक्कर मारने के बाद खंभा उखाड़ कर भागा आरोपी, वायरल फुटेज देख दहल जाएगा दिल

सीकर में एक कार सवार युवक ने सड़क पर चल रहे छात्र को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी छात्र के पैर पर टायर चढ़ाकर फरार हो गया। घटना CCTV में कैद होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Rajasthan Accident News : कोचिंग छात्र पर चढ़ा दिया कार का टायर! टक्कर मारने के बाद खंभा उखाड़ कर भागा आरोपी, वायरल फुटेज देख दहल जाएगा दिल

Rajasthan Accident News / Image Source : ai

Modified Date: January 26, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: January 26, 2026 7:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीकर में कार सवार युवक ने सड़क पर छात्र को टक्कर मारकर घायल किया।
  • टक्कर के बाद आरोपी ने छात्र के पैर पर टायर चढ़ा दिया और फरार हो गया।
  • घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सीकर: राजस्थान के सीकर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कार सवार युवक ने सड़क पर चल रहे छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। कार सवार ने छात्र को इतनी बेरहमी से टक्कर मारी कि छात्र वहीं गिर गया। इसके बाद कार चालक युवक ने छात्र के पैर पर कार का टायर चढ़ाते हुए आगे बढ़ गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी बिजली के खंभे को तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बिजली के खंभे को तोड़ते हुए हुआ फरार

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार ने कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार का टायर छात्र के पैर के ऊपर से चढ़ गया, जिससे छात्र का पैर बुरी तरह टूट गया। छात्र को कुचलने के बाद कार सवार एक बिजली के खंभे को तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया और इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, छात्र का इलाज जारी है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच और फरार कार सवार की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.