महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 17, 2021 / 08:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई कि गत पांच मार्च की रात गांव का ही उदय यादव नामक व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। घटना के समय महिला अपने घर में अकेली थी।

उन्होंने कहा कि महिला ने यादव पर बलात्कार करने और उसके साथियों पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम शोभना

शोभना