कार से करीब साढे़ चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद

कार से करीब साढे़ चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद

कार से करीब साढे़ चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 23, 2021 12:40 pm IST

जयपुर, 23 मई (भाषा) राजस्थान में डूंगरपुर जिले के बीछीवाडा थाना क्षेत्र में दिल्ली से गुजरात जा रही एक कार से करीब साढे़ चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।

थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान से रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एक कार से चार करोड़ 49 लाख, 99 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि कार सवार रणजीत और नितिन से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 102 के तहत कार और नकदी को जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज

नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में