रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने भोपाल से बीएसएनएल के दो अभियंताओं को किया गिरफ्तार

Ads

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने भोपाल से बीएसएनएल के दो अभियंताओं को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 10:31 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को भोपाल से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के दो अभियंताओं को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एजेंसी ने एक बयान में बताया कि आरोप है कि मुख्य अभियंता (विद्युत) अवनीश कुमार शुक्ला और अधीक्षण अभियंता (विद्युत) वी.बी. चक्रपाणि, दोनों ने जबलपुर की एक कंपनी से दो-दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस कंपनी ने बीएसएनएल के संचालन, रखरखाव और विद्युत स्थापना से जुड़े काम किए थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘रिश्वत की यह रकम कंपनी के 14 अलग-अलग कामों से जुड़े बकाया बिलों को पास करने के बदले में मांगी गई थी।’

एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिछाए गए एक जाल के तहत, सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को आंशिक भुगतान के रूप में 75-75 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एजेंसी ने कहा, ‘आरोपियों के भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित आवासीय तथा आधिकारिक परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’

भाषा सुमित माधव

माधव