सीबीएसई ने कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टेली-काउंसलिंग सहायता का विस्तार किया

Ads

सीबीएसई ने कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद टेली-काउंसलिंग सहायता का विस्तार किया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 12:44 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 12:44 AM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कहा कि वह कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों की मदद के लिए ‘टेली-काउंसलिंग’ तथा सहायता सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि छात्र और अभिभावक परीक्षा परिणामों, मूल्यांकन और अन्य मुद्दों पर मार्गदर्शन, स्पष्टीकरण एवं सहायता के लिए के लिए आधिकारिक माध्यमों से सीबीएसई से संपर्क कर सकते हैं।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘बोर्ड संवेदनशीलता और सावधानी के साथ छात्रों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

सीबीएसई ने 13 मई को कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए, जिसमें 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणामों से पता चला कि पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण होने की दर में कुल मिलाकर तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

भाषा

यासिर पारुल

पारुल