सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की स्कैन की हुईं उत्तर पुस्तिकाएं हासिल करने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

Ads

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की स्कैन की हुईं उत्तर पुस्तिकाएं हासिल करने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 08:23 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तारीख वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है।

सीबीएसई की ओर से मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अंतिम तिथि 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “सीबीएसई की एक वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या और छात्रों को पर्याप्त समय देने के लिए जांची हुईं उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।”

परीक्षा देने वालों को सलाह दी गई है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का उपयोग करते हुए आवेदन करें।

भाषआ जोहेब माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार