Central Railway Food Price Hike: अब रेलवे के स्टेशनों पर महंगे में मिलेंगे खाने पीने की चीजें, एक जून से लागू होगी नई कीमत, देखें पूरी लिस्ट

Ads

Central Railway Food Price Hike: अब रेलवे के स्टेशनों पर महंगे में मिलेंगे खाने पीने की चीजें, एक जून से लागू होगी नई कीमत, देखें पूरी लिस्ट

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 01:00 PM IST

Central Railway Food Price Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी
  • वड़ा-पाव और समोसा महंगे
  • नए आइटम शामिल

मुंबई: देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान हो चुका है। रोजमर्रा की जरूतरों की चीजों से लेकर पेट्रोल डीजल के दामों (Petrol Diesel Price) में बढ़तोरी देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर, सब्जियां और राशन के बढ़ते भाव का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी बीच अब रेल यात्रियों को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर मिलने वाली खाने-पीने के दामों में बढ़ोतरी (Central Railway Food Price Hike) होने जा रही है।

एक जून से महंगी हो जाएगी खाने-पीने की चीजें

Railway Station Food Price List आपको बता दें कि खाने-पीने की चीजें एक जून से महंगी हो जाएगी। यानी जो वडा-पांव (Vada Pav Price Increased) अब तक 13 रुपये में मिलता था। वो 1 जून से 20 रुपये का हो जाएगा। समोसा जो अभी तक 12 रुपये का हुआ करता था। वो अब 20 रुपये का हो जाएगा। नई कीमतें एक जून से लागू होगी। खाने-पीने की चीजें महंगी होने से यात्रियों के जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। हालांकि जूस और सोडा के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

2025 में पश्चिम रेलवे ने बढ़ाया था रेट

अधिकारी ने बताया कि साल 2025 में पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने की चीज़ों के रेट में बदलाव किया था। उसके पहले 2021 में रेट बदले थे। इसके बाद अब मध्य रेलवे ने भी रेट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कुछ नए आइटम भी जोड़े जा रहे हैं। इसमें सलश, डोनट विथ क्रीम, सूप, डोसा और नूडल्स शामिल है।

किन चीजों के बढ़े दाम? (Railway Food Rate List 2026) 

आइटम पहले का रेट नया रेट
वडा-पाव 13 20
समोसा 12 20
रगड़ा पाव 20 25
पाव 3 5
रगड़ा /उसल /1पाव 20 25
सूखा भेल 20 25
चटनी भेल 25 30

इन्हें भी पढ़ें:-

नई कीमतें कब से लागू होंगी?

1 जून 2026 से।

वड़ा-पाव और समोसा की नई कीमत क्या होगी?

वड़ा-पाव ₹20 और समोसा ₹20 का होगा।

जूस और सोडा के दाम बढ़े हैं?

नहीं, जूस और सोडा के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।