Charge Sheet Against Naxalites: इन 6 खूंखार नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल.. CRPF जवानों के खिलाफ रची थी खूनी साजिश, लगाईं गई है ये धाराएं

Charge Sheet Filed Against Naxalites: एनआईए ने बीजापुर CRPF कैंप हमले में 6 नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल, UAPA समेत कई धाराएं लगाई गईं

Charge Sheet Against Naxalites: इन 6 खूंखार नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल.. CRPF जवानों के खिलाफ रची थी खूनी साजिश, लगाईं गई है ये धाराएं

Charge Sheet Filed Against Naxalites || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 20, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: March 20, 2026 9:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CRPF कैंप हमले में 6 नक्सलियों पर चार्जशीट
  • UAPA समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गईं
  • हमले में जवानों को नुकसान पहुंचाने की साजिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में 2024 में हुए CRPF कैंप हमले के मामले में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन के कैडरों से जुड़े 3 फरार आरोपियों समेत 6 और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। (Charge Sheet Filed Against Naxalites) माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों और स्वदेशी रूप से बनाए गए बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) से किए गए धर्मावरम कैंप पर हमले में CRPF के एक दर्जन जवान घायल हुए थे। नव-निर्मित धर्मावरम कैंप के अलावा माओवादी कैडरों ने 16 जनवरी 2024 को जिला बीजापुर के चिंतावागु और पामेड़ स्थित दो अन्य नजदीकी CRPF कैंपों पर भी एक साथ हमला किया था।

पढ़ें आरोपी नक्सलियों के नाम

आज जिन तीन गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है, उनके नाम अवलम भीमा, मडकाम नंदा और मडकाम देवा उर्फ रतन हैं। वहीं फरार आरोपियों में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन की स्पेशल जोनल कमेटी (SZC) का एक सदस्य भी शामिल है। सभी छह आरोपियों पर UAPA, IPC, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपियों की संख्या बढ़कर 23

इन छह आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल होने के बाद इस मामले (RC-01/2024/NIA/RPR) में NIA द्वारा आरोपित कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इससे पहले एजेंसी जून पिछले वर्ष 17 माओवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

जांच में सामने आया है कि तीनों कैंपों पर हमला सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या करने और उनके हथियार व अन्य सामान लूटने के उद्देश्य से किया गया था। यह हमला भारत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की माओवादी साजिश का हिस्सा था। (Charge Sheet Filed Against Naxalites) जांच के दौरान NIA को माओवादियों के पास प्रतिबंधित हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री से लैस स्वदेशी BGL शेल्स भी मिले।

हमले से पहले की थी रेकी

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि CPI (माओवादी) संगठन ने अपने सशस्त्र कैडरों के प्रशिक्षण और प्रेरणा के लिए लक्षित कैंपों की डमी प्रतिकृति तैयार की थी। हमले से पहले इन कैडरों को टारगेट कैंपों की रेकी करने के निर्देश भी दिए गए थे।

NIA ने 9 फरवरी 2024 को यह मामला अपने हाथ में लिया था और इसे 21 नामजद आरोपियों तथा CPI (माओवादी) के 250-300 अज्ञात सशस्त्र कैडरों के खिलाफ दोबारा दर्ज किया था। एजेंसी माओवादी नेटवर्क को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत जांच जारी रखे हुए है।

इन्हें भी पढ़ें:-

रुपया 82 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद

मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी

यह भी देखें:- 

ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध

वृंदावन का प्रत्येक कण श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown