मुख्यमंत्री रेड्डी ने ‘विक्रम-1’ रॉकेट के उड़ान उपकरण को हरी झंडी दिखाकर श्रीहरिकोटा रवाना किया

Ads

मुख्यमंत्री रेड्डी ने ‘विक्रम-1’ रॉकेट के उड़ान उपकरण को हरी झंडी दिखाकर श्रीहरिकोटा रवाना किया

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 06:24 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 06:24 PM IST

हैदराबाद, 25 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को स्काईरूट एयरोस्पेस के ‘विक्रम-1’ रॉकेट के उड़ान उपकरण ले जा रहे एक ट्रक को हरी झंडी दिखाकर प्रक्षेपण स्थल सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के लिए रवाना किया।

विक्रम-1, भारत का पहला निजी तौर पर विकसित कक्षीय रॉकेट है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्काईरूट आने वाले महीनों में कक्षीय प्रक्षेपण के लिए तैयार है।

इस अवसर पर स्काईरूट टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि रॉकेट का पूरा डिजाइन और विकास हैदराबाद में ही हुआ है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘स्काईरूट ने अंतरिक्ष में उपग्रहों को ले जाने के लिए भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित कक्षीय रॉकेट विकसित किया है। कंपनी ने अपना पहला रॉकेट 2022 में प्रक्षेपित किया था, और इतने कम समय में कक्षीय प्रक्षेपण के चरण तक पहुंचना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेलंगाना भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र में पहले स्थान पर है। रेड्डी ने कहा कि बोइंग और एयरबस जैसी वैश्विक अग्रणी कंपनियां पहले से ही तेलंगाना में मौजूद हैं।

रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना का लक्ष्य वर्ष 2047 तक एयरोस्पेस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनना है।

भाषा शफीक माधव

माधव