मुख्यमंत्री विजय ने अन्नाद्रमुक नेता सी वी षणमुगम से मुलाकात की

Ads

मुख्यमंत्री विजय ने अन्नाद्रमुक नेता सी वी षणमुगम से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 06:44 PM IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) एक अप्रत्याशित राजनीतिक कदम के तहत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार शाम को अन्नाद्रमुक नेता सी वी षणमुगम के आवास पर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात अन्नाद्रमुक के षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट द्वारा टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिए जाने के बाद हुई है।

विजय का स्वागत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एस पी वेलुमणि, सी विजयभास्कर, नाथम विश्वनाथन, के पी अनबलगन और अन्य लोगों ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया।

हालिया चुनावी हार के कारण ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में फूट पड़ गई है। एक गुट का नेतृत्व पार्टी महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी कर रहे हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व वरिष्ठ पार्टी नेता एस पी वेलुमणि और सी वी षणमुगम कर रहे हैं।

षणमुगम गुट ने 30 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को अपना समर्थन दिया है।

सचिवालय सूत्रों के अनुसार, षणमुगम ने टीवीके के अध्यक्ष से मुलाकात की और पार्टी को समर्थन का औपचारिक पत्र सौंपा।

अन्नाद्रमुक में आगे और उथल-पुथल की आशंका के बीच पार्टी महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने अपने अगले कदम के बारे में चुप्पी साध रखी है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप