नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश अपने परिवार के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान पहुंचे।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि न्यायाधीशों एवं उनके परिजनों की अमृत उद्यान की सैर के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे बातचीत की।
पोस्ट में कहा गया, ‘‘भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अपने परिजनों के साथ राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान पहुंचे।’’
अमृत उद्यान 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश