Bhopal Cable Stay Bridge Suicide / Image Source : AI
भोपाल : Bhopal Cable Stay Bridge Suicide : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां केबल स्टे ब्रिज से 22 वर्षीय एक युवक ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चटाईपुरा निवासी अहद अली के रूप में हुई है, जो पेशे से एक चाय की दुकान चलाता था। Bhopal Suicide Casesपरिजनों के अनुसार, वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला था और कमलापति प्रतिमा के पास स्थित केबल स्टे ब्रिज से छलांग लगा दी।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा सके। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।