(MG Adapt EV/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: MG Adapt EV : भारत में MG कई तरह की कारें और SUV बेचती हैं। अब कंपनी भारतीय बाजार में एक नई SUV लॉन्च करने (MG Adapt EV Launch Date) की तैयारी कर रही है। यह एक इलेक्ट्रिक SUV होगी और इसे MG के नए Adapt प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका टीजर जारी कर दिया है। जिससे गाड़ी को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।
MG की ओर से जारी किए गए टीजर में नई SUV के फ्रंट हिस्से की झलक देखने को मिली है। तस्वीर में गाड़ी का डिजाइन काफी आधुनिक नजर आ रहा है। इसमें आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल और नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसे चार मीटर से ज्यादा लंबाई वाली SUV के तौर पर बाजार में उतार सकती है।
नई MG SUV में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स (MG Adapt EV Launch Date) दिए जाने की उम्मीद है। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs और LED टेल लाइट्स के साथ फ्लैट बोनट और बॉडी क्लैडिंग मिल सकती है। इसके अलावा 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे SUV को टेक्नोलॉजी और आराम के मामले में बेहतर बनाने की कोशिश होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG की इस इलेक्ट्रिक SUV में 60 kWh की बैटरी दी जा सकती है। फुल चार्ज होने पर यह करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है, जो करीब 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क दे सकती है। हालांकि, कंपनी ने सभी तकनीकी आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
MG की नई इलेक्ट्रिक SUV को भारत में 26 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए (MG Adapt EV Launch Date) जाने की तैयारी है। लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी। कंपनी की योजना डिलीवरी भी जल्द शुरू करने की है। माना जा रहा है कि नई SUV इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG की पकड़ को और मजबूत कर सकती है।