M&M Q4 Results: ऑटो कंपनी का तगड़ा प्रदर्शन! Q4 में 42% प्रॉफिट के साथ हर शेयर पर 33 रुपये डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की खुशी हुई डबल

M&M Q4 Results: मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 53.3% बढ़कर 3,737 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो उम्मीद से ज्यादा है। विश्लेषकों ने पहले 3,432 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। लेकिन कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस अनुमान को पार कर लिया। (NSE: M&M, BSE: 500520)

M&M Q4 Results: ऑटो कंपनी का तगड़ा प्रदर्शन! Q4 में 42% प्रॉफिट के साथ हर शेयर पर 33 रुपये डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की खुशी हुई डबल

(M&M Q4 Results/ Image Credit: Mahindra & Mahindra Motors)

Modified Date: May 5, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: May 5, 2026 3:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुनाफा 42% बढ़कर 4,688 करोड़ रुपये पहुंचा
  • स्टैंडअलोन प्रॉफिट 53.3% की मजबूत बढ़त के साथ 3,737 करोड़ रुपये रहा
  • रेवेन्यू 29% बढ़कर 54,982 करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: M&M Q4 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज 5 मई को मार्च तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 42% बढ़कर 4,688 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 3,295 करोड़ रुपये था। इसी दौरान कंपनी का कुल राजस्व 29% बढ़कर 54,982 करोड़ रुपये पहुंच गया। जो एक साल पहले 42,599 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 33 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा भी की है।

कंपनी का अनुमान से बेहतर प्रदर्शन

कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा भी मजबूत रहा। मार्च तिमाही में यह सालाना आधार पर 53.3% बढ़कर 3,737 करोड़ रुपये हो गया। यह बाजार के अनुमान से अधिक है। क्योंकि विश्लेषकों ने 3,432 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन में हाई मार्जिन एसयूवी और ट्रैक्टरों की मजबूत मांग का बड़ा योगदान रहा। ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में मांग बढ़ने से बिक्री को सपोर्ट मिला, जिससे लाभ में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

विभिन्न सेगमेंट का प्रदर्शन

कंपनी के अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑटोमोटिव सेगमेंट का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 32% बढ़कर 34,294 करोड़ रुपये रहा। फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट का रेवेन्यू 26% बढ़कर 10,022 करोड़ रुपये पहुंचा। जबकि इसका टैक्स के बाद मुनाफा 768 करोड़ रुपये रहा। जिसमें केवल 1% की हल्की बढ़त हुई। सर्विसेज सेगमेंट ने भी मजबूत ग्रोथ दिखाई। इसका रेवेन्यू 23% बढ़कर 12,147 करोड़ रुपये और मुनाफा 64% बढ़कर 1,348 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन 14.9% से घटकर 14.1% पर आ गया।

पैसेंजर व्हीकल और एसयूवी बिक्री

कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अब यह देश की दूसरी सबसे बड़ी PV कंपनी बन गई है। वित्त वर्ष 2025-26 में एसयूवी बिक्री 19.73 प्रतिशत बढ़कर 6,60,276 यूनिट्स रही। इसमें Scorpio, Bolero, XUV 3XO और Thar Roxx जैसे मॉडल्स का बड़ा योगदान रहा। मजबूत मांग के कारण कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में भी सुधार देखने को मिला।

Mahindra & Mahindra Ltd – शेयर अपडेट (05 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Mahindra & Mahindra Ltd
करंट प्राइस ₹ 3,189.90
आज का बदलाव +₹83.40 (+2.68%)
ओपन प्राइस ₹ 3,114.00
दिन का हाई ₹ 3,194.40
दिन का लो ₹ 3,070.20
मार्केट कैप ₹3.83 लाख करोड़
P/E रेशियो 22.77
52-वीक हाई ₹ 3,839.90
52-वीक लो ₹ 2,896.00
डिविडेंड यील्ड 0.79%
क्वार्टरली डिविडेंड अमाउंट ₹ 6.30
डेटा टाइम 5 मई, 2:52 PM IST

शेयर का प्रदर्शन

नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। दोपहर 2:52 बजे तक शेयर 2.68 प्रतिशत बढ़कर 3,139.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, इस साल अब तक शेयर करीब 16% गिर चुका है। जिसका कारण व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव रहा है। बेहतर तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की धारणा में सुधार देखा गया और शेयर में खरीदारी बढ़ी। विश्लेषकों का नजरिया भी अब सकारात्मक हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।