नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से निकाले जा रहे विरोध मार्च के मद्देनजर उठाया गया है।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि अगले आदेश तक ये पांचों मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
कॉजपा ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है।
इस बीच, प्राधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस विरोध मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।
भाषा गोला खारी
खारी