दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: December 17, 2021 10:47 am IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता आज भी ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में अर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में