दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 31, 2021 10:51 am IST

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह शीत लहर का प्रकोप जारी रहा,इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहने के साथ ही तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी है।

दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ‘‘भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में