Watch Video: टिकट को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

Ads

Watch Video: टिकट को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

  •  
  • Publish Date - April 4, 2019 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पूरे देश की सियासत में सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक बयानबाजी के साथ ही टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं की रार भी राजनीतिक दलों के खिलाफ उभरकर सामने आ रही है। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाएं हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं में टिकट वितरण को लेकर विवाद हुआ था और बढ़ते-बढ़ते बात मारपीट तक आ गई। जैसे-तैसे मामला शांत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार की औरंगाबाद सीट से कांग्रेस सांसद निखिल कुमार ने टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने महागठबंधन में शामिल हिंदूस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद को चुनावी मैदान में उतराने का फैसला लिया है। इसी बात को लेकर पटना कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों में बहस हो गई और बात मारपीट तक आ गई।

Read More: प्रमोद दुबे का बृजमोहन अग्रवाल पर पलटवार, नामर्द वाले बयान पर दिया ये करारा जवाब.. आप भी सुुनिए