भारत में कोविड-19 के नए मामले 45 हजार से कम, कुल मामले 80 लाख के करीब

Ads

भारत में कोविड-19 के नए मामले 45 हजार से कम, कुल मामले 80 लाख के करीब

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 05:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 45 हजार से कम रहे, वहीं देश में संक्रमण के कुल मामले 80 लाख के करीब पहुंच गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकडों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,90,322 हो गए। वहीं 508 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई।

ये भी पढ़ें- कला में संवेदनशीलता पैदा करने की ताकत है : शबाना

अब तक देश में 72,59,509 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और इस हिसाब से संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 90.85 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है।

इसके अनुसार यह लगातार छठा दिन है, जब उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख के नीचे बनी हुई है।

देश में अभी 6,10,803 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 7.64 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 अक्टूबर तक कुल 10,54,87,680 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,66,786 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।

ये भी पढ़ें- राहत की खबर: देश में दो-तीन राज्यों को छोड़कर कोविड-19 के मामलों मे…

देश में संक्रमण से अब तक हुई कुल 1,20,010 मौतों में महाराष्ट्र में 43,463, कर्नाटक में 10,991, तमिलनाडु में 10,983, उत्तर प्रदेश में 6,940, आंध्र प्रदेश में 6,625, पश्चिम बंगाल में 6,604, दिल्ली में 6,356, पंजाब में 4,138 और गुजरात से 3,695 मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 70 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…