यह कहना आखिरकार राहुल गांधी को पड़ गया भारी, कोर्ट ने जारी किया समन

यह कहना आखिरकार राहुल गांधी को पड़ गया भारी, कोर्ट ने जारी किया समन

यह कहना आखिरकार राहुल गांधी को पड़ गया भारी, कोर्ट ने जारी किया समन
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: June 25, 2019 10:04 am IST

रांची: लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ‘चौकीदार चोर है’ के नारे के सहारे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खूब वाहवाही बटोरी थी, लेकिन अब उनको यह नारा भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल रांची की एक अदालत ने उन्हें समन जारी कर तीन जुलाई को पेश होने को कहा है। ‘चौकीदार चोर है’ के नारे को लेकर स्थानीय अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज 20 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया गया था, जिस पर कोर्ट ने समन जारी किया है।

Read MNore: RBI और इस्तीफे, 7 महीने में दूसरा झटका, देखिए बड़े पदों पर इस्तीफों की लंबी फेहरिस्त

मामले में कोर्ट में 24 जून को सुनवाई हुई। केस दायर करने वाले अधिवक्ता ने अपने शिकायत में कहा है कि राहुल गांधी के बयान से पूरा मोदी समाज आहत है।

Read More: कांग्रेस ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया प्रवक्ताओं पर बैन, टीवी डिबेट शो में नहीं होंगे शामिल

शिकायतकर्ता के अनुसार तीन मार्च 2019 को मोरहाबादी के उलगुलान रैली में भाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश का चौकीदार चोर है। इस दौरान उन्होंने नीरव मोदी, ललित मोदी आदि का भी नाम लेते हुए आपत्तिजनक बातें कही थी। बता दें कि बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी राहुल के चौकीदार चोर है बयान पर राहुल गांधी पर पटना के सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"