सांवले रंग के ताने से थी परेशान, खाने में मिलाया जहर, 5 की मौत, 80 अस्पताल में

सांवले रंग के ताने से थी परेशान, खाने में मिलाया जहर, 5 की मौत, 80 अस्पताल में

सांवले रंग के ताने से थी परेशान, खाने में मिलाया जहर, 5 की मौत, 80 अस्पताल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 23, 2018 11:19 am IST

मुंबई। एक महिला ने 120 लोगों के खाने में सिर्फ इसलिए जहर मिला दिया क्योंकि उसके रिश्तेदार उसके सांवले रंग के कारण उसे काली कहकर चिढ़ाते थे। घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ की है जहां बीते 18 जून को विषाक्त भोजन खाकर 5 लोगों की मौत हो गई थी, और 80 लोग अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे।

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम प्रज्ञा सुरवसे है। उसने अपना गुनाह कबूला है कि उसने खाने में कीटनाशक मिला दिया था। इसके पीछे कारण यह था कि उसके रिश्तेदार कालीकहकर चिढ़ाते थे जिससे वह बहुत नाराज रहती थी। इससे चिढ़कर उसने सभी को एक साथ मारने की योजना बना डाली।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल पति का तबादला नक्सल प्रभावित इलाके में, नाराज पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

18 जून को रायगढ़ के महाड गांव में सुभाष माने के नए घर में गृहप्रवेश था। प्रज्ञा भी उसमें शामिल होने पहुंची थी। पुलिस के अनुसार अपने सभी रिश्तेदारों को एक साथ देखकर प्रज्ञा को अपने षड़यंत्र को पूरा करने का मौका मिल गया। उसने खाने में सांप मारने वाला जहर मिला दिया।

उस दिन भोज में करीब 120 लोगों ने खाना खाया था। खाना खाकर घर जाने के बाद कुछ लोगों को उल्टियां होनी शुरु हो गई। इसकी सूचना पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस ने अलग-अलग घरों से ऐसे 85 लोगों को उठाया जिन्होंने उस भोज में खाना खाया था, उन्हें उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में 5 लोगों की मौत हो गई, इसमें 4 छोटे बच्चे शामिल हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में