नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम घोषित किये।
एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।’’
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए पहचाना जाता है।
सीएसआईआर और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान और अंतर-विषयक अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालयों के विभागों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में शोध पद्धतियों के प्रशिक्षण के लिए शोध फेलोशिप प्रदान करते हैं।
एनटीए ने शुक्रवार को 84 विषयों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के नतीजे घोषित किए थे, जिसमें 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अर्हता प्राप्त की।
भाषा
शफीक पवनेश
पवनेश