सीयूईटी-पीजी 2026 के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे: एनटीए

Ads

सीयूईटी-पीजी 2026 के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे: एनटीए

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 05:18 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को कहा कि साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (सीयूईटी-पीजी) 2026 के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए अभ्यर्थियों को परिणाम घोषणा तारीख के बारे में सूचित किया।

एक टिप्पणी के जवाब में कहा गया कि परिणाम शाम करीब पांच बजे घोषित किए जाने की संभावना है। पोस्ट में कहा गया, ‘‘सीयूईटी-पीजी के नतीजे 24 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।’’

अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

सीयूईटी-पीजी परीक्षा देश भर के केंद्रीय और इस परीक्षा में शामिल विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश