दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 50 से अधिक मामलों में संलिप्त

दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 50 से अधिक मामलों में संलिप्त

दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 50 से अधिक मामलों में संलिप्त
Modified Date: April 8, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: April 8, 2026 7:10 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का सरगना होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह 50 से अधिक मामलों में कथित रूप से संलिप्त है।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान रवि कुमार भारती (36) के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी है और उसे छतरपुर के राजपुर खुर्द इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उनके अनुसार, इस गिरफ्तारी से कम से कम पांच मामले सुलझ गए हैं। भारती दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में एटीएम धोखाधड़ी की 50 से अधिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है।

यह मामला पश्चिम विहार निवासी अवतार सिंह की शिकायत के बाद सामने आया, जिन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल सितंबर में एक एटीएम बूथ पर उनके साथ 35,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।

पश्चिम विहार पूर्व थाने में ई- प्राथमिकी दर्ज की गई और इससे पहले रौशन कुमार और पिंटू कुमार नामक दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि यह धोखाधड़ी भारती के निर्देश पर की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि गिरोह एटीएम के लोगों खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाने के लिए एक सुनियोजित कार्यप्रणाली का इस्तेमाल करता था।

अधिकारी ने बताया कि वे एटीएम कार्ड स्लॉट के अंदर चिपकने वाला पदार्थ लगाकर कार्ड फंसा लेते थे और वहां फर्जी ग्राहक सेवा नंबर चिपका देते थे।

उन्होंने बताया कि वे बैंक अधिकारी बनकर पीड़ितों को उनके पिन बताने के लिए मजबूर करते थे और बाद में फंसे हुए कार्डों का उपयोग कर पैसे निकाल लेते थे।

अधिकारी ने बताया, ‘एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करके आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक नौ पीड़ितों की पहचान हो चुकी है।”

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में