दिल्ली मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बिजली सब्सिडी योजना को मंजूरी दी
दिल्ली मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बिजली सब्सिडी योजना को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बिजली सब्सिडी योजना को मंजूरी दे दी।
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार पिछले नौ साल से यह वादा पूरा कर रही है। लगभग 22 लाख घरों को शून्य बिजली बिल मिलता है।
आतिशी ने कहा, ‘‘हमारे विरोधियों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि दिल्लीवासियों को शून्य बिजली बिल न मिले। अधिकारियों को धमकी दी गई, लेकिन चूंकि अरविंद केजरीवाल ने उपभोक्ताओं को शून्य बिल देने की प्रतिबद्धता जताई है, इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें यह मिले। मंत्रिमंडल ने 31 मार्च 2025 तक बिजली सब्सिडी योजना को मंजूरी दे दी है।’’
केजरीवाल सरकार 200 यूनिट मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दे रही है। प्रति माह 201-400 यूनिट का उपयोग करने वालों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश

Facebook


