दिल्ली की मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्कूली छात्राओं के लिए ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल योजना शुरू करेंगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्कूली छात्राओं के लिए 'विद्या वाहिनी' साइकिल योजना शुरू करेंगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्कूली छात्राओं के लिए ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल योजना शुरू करेंगी
Modified Date: July 30, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: July 30, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘विद्या वाहिनी’ साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी जिसके तहत नौवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी।

पहले चरण में गुप्ता 3,000 छात्राओं को साइकिलें प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अगले महीने चरणबद्ध तरीके से दिल्ली भर में स्कूली छात्राओं को कुल 1.40 लाख साइकिल प्रदान की जाएंगी।

इसमें कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य स्कूल आने-जाने को आसान बनाना, नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना और लड़कियों को अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में मदद करना है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि शहर की कोई भी लड़की दूरी, संसाधनों की कमी या परिवहन संबंधी चुनौतियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में