नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता का स्तर 34 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 219 दर्ज किया गया, जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
भाषा रवि कांत माधव
माधव