राजधानी में कोरोना का आतंक, एक ही दिन में सामने आए 1400 से अधिक मरीज, मचा हड़कंप

राजधानी में कोरोना का आतंक, एक ही दिन में सामने आए 1400 से अधिक मरीज, मचा हड़कंप! Delhi reports 1,417 new covid-19 cases, 3 deaths

राजधानी में कोरोना का आतंक, एक ही दिन में सामने आए 1400 से अधिक मरीज, मचा हड़कंप

Female corona positive case in MP Jabalpur

Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 19, 2022 9:46 pm IST

नयी दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,417 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर घटकर 7.53 प्रतिशत रह गई है। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 19,91,772 मामले सामने आ चुके हैं और 26,411 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Read More: सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, रविवार को भी करेंगे काम, इस वजह से इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 1,964 मामले सामने आए थे, आठ की मौत हो गई थी और संक्रमण की दर 9.42 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बुलेटिन के अनुसार, 18,829 नमूनों की जांच में संक्रमण के ताजा मामलों का पता चला।

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।