दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा

Facebook


