निर्देशक राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू की पहली झलक वाला पोस्टर जारी किया

निर्देशक राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू की पहली झलक वाला पोस्टर जारी किया

निर्देशक राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू की पहली झलक वाला पोस्टर जारी किया
Modified Date: August 9, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: August 9, 2026 6:12 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) फिल्म ‘वाराणसी’ के निर्माताओं ने महेश बाबू की पहली झलक वाला पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह रुद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म सात अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 512 ईस्वी के एक ऐसे समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास एक प्राचीन रहस्य है, जो दुनिया को बचा सकता है।

फिल्म की कहानी के अनुसार, 2027 ईस्वी में ‘शांभवी’ नामक एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता है, जिससे भीषण तबाही मच जाती है। इसी दौरान लालची वैज्ञानिक कुंभ (पृथ्वीराज) एक प्राचीन वस्तु को हासिल करने की कोशिश में लकवाग्रस्त हो जाता है।

‘आरआरआर’ के निर्देशक ने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर यह पोस्टर साझा किया। इसमें अभिनेता जंगल के बीच बांस की एक बेड़े पर लेटे नजर आ रहे हैं। अगली पोस्ट में वह अफ्रीका की पृष्ठभूमि में दिखाई दिए।

पोस्ट के साथ लिखा था, “सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है, वाराणसी में रूद्र।”

‘वाराणसी’ का संगीत एम एम कीरवाणी ने दिया है, जिन्हें राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए ऑस्कर मिला था। फिल्म का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस ने किया है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में