‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी
Modified Date: August 9, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: August 9, 2026 6:14 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और यह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी, और दुनियाभर में यह एक दिन बाद रिलीज हुई। फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन की भूमिका को दोहराया है, जबकि जेंडाया ने मिशेल जोन्स-वॉटसन का किरदार निभाया है। फिल्म में जैकब बैटलन ने नेड लीड्स, क्रोंडन ने टॉम्बस्टोन और सैडी सिंक ने जीन ग्रे की भूमिका निभाई है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 462 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमाई के मामले में इसने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को रिलीज हुई था और तब से इसने 189 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘ऑब्सेशन’ ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

फिल्म में हॉलैंड का किरदार एक नए और ताकतवर खतरे का सामना करता है। इसी दौरान अपने जीवन की चुनौतियों के बीच उसके शरीर में आए अप्रत्याशित बदलावों से भी उसे जूझना पड़ता है।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में