कर्नाटक उच्च न्यायलाय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली

कर्नाटक उच्च न्यायलाय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली

कर्नाटक उच्च न्यायलाय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली
Modified Date: August 9, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: August 9, 2026 6:33 pm IST

बेंगलुरु, नौ अगस्त (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के छह नए अतिरिक्त न्यायाधीशों ने रविवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों में राघवेंद्र सीताराम श्रीवत्स, हेमा कुलकर्णी, सुब्रह्मण्य रंगाराव, तड़गावाड़ी प्रकाश विवेकानंद, बक्केश्वर प्रमोद और होम्बेगौड़ा शांति भूषण शामिल हैं।

यह समारोह बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू के साथ अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता, गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में