द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलेगा: वाइको

Ads

द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलेगा: वाइको

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 02:34 PM IST

चेन्नई, एक मई (भाषा) मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) के संस्थापक वाइको ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि तमिलनाडु विधानसभा के लिए हुए चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिलेगी।

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव हुआ था और नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

वाइको ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार बनाएगी। द्रमुक गठबंधन को बहुमत मिलेगा।’’

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत में वाइको ने कहा कि चार मई को परिणाम घोषित होने पर जमीनी हकीकत मौजूदा गठबंधन के पक्ष में होगी।

वाइको ने कहा कि हालांकि अधिकतर ‘एग्जिट पोल’ में सत्ता में द्रमुक की वापसी की बात कही गई है, वहीं कुछ सर्वेक्षणों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) या तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पक्ष में अनुकूल परिणाम बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद नतीजे द्रमुक नीत गठबंधन के पक्ष में ही आएंगे।

एमडीएमके प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने प्रशासन पर औद्योगिक पूंजीपतियों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने और श्रमिकों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।

वाइको ने कहा कि उनकी पार्टी श्रमिकों के कल्याण के संघर्ष में अग्रणी बनी रहेगी।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल