तूतीकोरिन, 20 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं विलाथिकुलम से विधायक जी. वी. मार्कंडेयन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विधायक को उनके आवास से पुलिस टीम ने हिरासत में लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को कथित तौर पर धमकी देने वाले मार्कंडेयन के विवादास्पद भाषण के संबंध में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
भाषा तान्या सुरभि
सुरभि